‘नफरत नहीं कर सकती…’, विक्टोरिया के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत; सास-बहू ड्रामा को लेकर चर्चा में बैकहम परिवार – Kangana Ranaut Posted Victoria Beckham Old Video For Supporting Her Amid Family Feud


कंगना रनौत कम ही लोगों को सपोर्ट करती हैं। हाल ही में वह हॉलीवुड सिंगर और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम की तारीफ करती नजर आईं। इन दिनों विक्टोरिया अपने एक पारिवारिक विवाद के कारण चर्चा में हैं। 

Trending Videos

कंगना ने विक्टोरिया को कहा- ‘रियल क्वीन’

इन दिनों विक्टोरिया बेकहम का अपने बेटे ब्रुकलिन बेकहम और बहू से विवाद चल रहा है। यह पारिवारिक विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बेटे ब्रुकलिन का कहना है कि मां विक्टोरिया ने उनके रिश्ते को खराब किया है। विक्टोरिया पर बेटे और बहू के आरोपों के बाद कंगना रनौत ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें एक वीडियो है, जिसमें विक्टोरिया 2007 के लाइव रियलिटी शो में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो क्लिक करवाती हैं। कंगना ने इसी वीडियो पर कैप्शन लिखा है। वह लिखती हैं, ‘किसी सास-बहू ड्रामा के कारण मैं विक्टोरिया से नफरत नहीं कर सकती हूं।’ वह आगे पोस्ट में विक्टोरिया को ‘रियल क्वीन’ लिखती हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *