Jeetendra Falls At Zarine Khan Prayer Meet Tusshar Kapoor Gives Health Update – Amar Ujala Hindi News Live


सुजैन खान और जायद खान की मां जरीन खान की प्रेयर मीट में सोमवार शाम दिग्गज अभिनेता जितेंद्र पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता का पैर अटकने की वजह से हादसा हो गया और वो लड़खड़ाकर गिर गए। अब उनके बेटे और एक्टर तुषार कपूर ने इस मामले पर बात की है और पिता जितेंद्र की सेहत पर अपडेट दिया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में 83 वर्षीय जितेंद्र अचानक सीढ़ियों पर फिसलते हुए नजर आए, जिसके बाद लोगों में उनके स्वास्थ्य को लेकर हलचल मच गई। हालांकि, अब उनके बेटे तुषार कपूर ने पिता की तबीयत को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है, जिससे उनके चाहने वालों को राहत मिली है।

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)



अचानक गिरे, फैन्स में मच गई हलचल

जरीन खान की प्रेयर मीट में जितेंद्र जब पहुंचे तो हमेशा की तरह सादगी भरे अंदाज में नजर आए। लेकिन सभा स्थल पर पहुंचते-पहुंचते वो अपना संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने फौरन उन्हें संभाला और बैठाया। इस पूरी घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में जितेंद्र के चेहरे पर किसी तरह की घबराहट नहीं दिखी, लेकिन उम्रदराज अभिनेता के गिरने का दृश्य देखकर फैन्स का दिल दहल गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। 

यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra Health Update Live: धर्मेंद्र की हालत में सुधार, सनी देओल की टीम बोली- अच्छी सेहत की प्रार्थना करें

तुषार कपूर ने दी हेल्थ अपडेट

जितेंद्र के गिरने के बाद अफवाहें तेज हो गईं कि उन्हें गंभीर चोट आई है। ऐसे में उनके बेटे और अभिनेता तुषार कपूर ने खुद आगे आकर सच्चाई बताई। ‘बॉम्बे टाइम्स’ से बातचीत में तुषार ने कहा, ‘पापा बिल्कुल ठीक हैं। वो ज्यादा जोर से नहीं गिरे थे, इसलिए उन्हें कोई चोट नहीं आई। बस एक पल के लिए संतुलन बिगड़ गया था।’ तुषार की यह बात सुनकर फैन्स ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें धन्यवाद देते हुए लिखा कि उन्होंने समय पर अपडेट देकर सभी की चिंता दूर कर दी।

श्रद्धांजलि सभा में जुटे बॉलीवुड सितारे

जरीन खान की याद में आयोजित इस प्रार्थना सभा में फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। इनमें ऋतिक रोशन, सबा आजाद, रानी मुखर्जी, अली गोनी, जैस्मिन भसीन और अन्य सितारे शामिल थे। सभी ने दिवंगत जरीन खान को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। जरीन खान, जो अभिनेता संजय खान की पत्नी थीं, का 7 नवंबर को मुंबई स्थित उनके घर पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके निधन ने बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ा दी थी।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *