स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास:t20i क्रिकेट में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी, पुरुषों को पछाड़ा – Ind W Vs Ned W: Smriti Mandhana Achieves Feat No Men Or Women Cricketer Has Managed In T20is Know


भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 चौके पूरे कर इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाली पुरुष एवं महिला क्रिकेट की पहली खिलाड़ी बन गईं। नीदरलैंड्स के खिलाफ 74 रन की शानदार पारी खेलते हुए मंधाना ने यह उपलब्धि हासिल की, जबकि भारत ने मुकाबला 95 रन से अपने नाम किया।

IND W VS NED W: Smriti Mandhana achieves feat no men or women cricketer has managed in T20Is know

स्मृति मंधाना
– फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे अब तक पुरुष या महिला क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी हासिल नहीं कर सका था। मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि महिला टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हासिल की। हेडिंग्ले में खेले गए इस मैच में मंधाना ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रचते हुए 600वां चौका लगाया और टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *