संदीप रेड्डी वांगा इस एक्शन हीरो के साथ करेंगे फिल्म? करण जौहर ने दिया हिंट; कहा- ‘सिनेमा फिर से डेंजरस…’ – Karan Johar Share Update About Sandeep Reddy Vanga New Movie With Actor Lakshya


करण जौहर ने शुक्रवार देर रात एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में साझा की। इसमें उन्होंने एक अनाम फिल्म को लेकर जानकारी साझा की है। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित कर सकते हैं। साथ ही इस फिल्म में यंग एक्टर लक्ष्य लीड रोल में होंगे। 

संदीप रेड्डी का अनाम फिल्म प्राेजेक्ट होगा खास 

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर साझा की गई अपने पोस्ट में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और एक्टर लक्ष्स की फोटो शेयर की। इस पोस्ट पर लिखा, ‘यहां क्या होने वाला है?’ साथ ही साझा की गई पोस्ट पर लिखा था, ‘सिनेमा फिर से डेंजरस होने वाला है।’ 

बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा मार-काट वाली एक्शन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं एक्टर लक्ष्य ने भी एक फिल्म ‘किल’ की थी इसमें भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड का फ्यचूर एक्शन स्टार कहा जाने लगा था। अभी तक डायरेक्टर और एक्टर की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *