विमानों का किराया बढ़ने की आशंका:अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के जेट ईंधन 5% महंगे हुए, लगातार दूसरे महीने बढ़े दाम – Airfare Updates International Airlines Jet Fuel More Expensive 5 Pc Rise Lpg Price Hike Hindi News Updates
अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत में शुक्रवार को 5 फीसदी की वृद्धि हुई। कीमतों में लगातार दूसरे महीने उछाल आई है, क्योंकि तेल कंपनियों ने ऊर्जा की वैश्विक कीमतों में वृद्धि को समायोजित तरीके से आगे बढ़ाया है। हालांकि, घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में अनुमान है कि घरेलू उड़ानों का किराया नहीं बढ़ेगा।