विनेश फोगाट के समर्थन में आईं साक्षी मलिक:बोलीं- मां बनने के बाद दुनिया मौका देती, लेकिन उन्हें रोका जा रहा – Sakshi Malik Comes Out In Support Of Vinesh Phogat: Says- The World Gives Chance After Becoming Mother, But…


ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के साथ खेलों में वापसी को लेकर चल रहे विवाद में विनेश फोगाट का समर्थन करते हुए कहा कि दुनिया भर में मां बनने के बाद महिलाओं को वापसी के लिए नियमों में ढील दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर विनेश की राह रोकने की कोशिश हो रही है।




Sakshi Malik Comes Out in Support of Vinesh Phogat: Says- The World Gives Chance After Becoming Mother, But...

बजरंग, विनेश और साक्षी
– फोटो : ANI


विनेश रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं

डब्ल्यूएफआई द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के बावजूद विनेश गोंडा में आयोजित राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं। महासंघ ने उन्हें लंबा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य छह महीने की नोटिस अवधि पूरी किए बिना उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। 10 महीने के बेटे की मां विनेश ने नोटिस का जवाब देते हुए पीछे हटने से इनकार कर दिया है, जबकि डब्ल्यूएफआई अपने रुख पर कायम है।


Sakshi Malik Comes Out in Support of Vinesh Phogat: Says- The World Gives Chance After Becoming Mother, But...

विनेश और साक्षी
– फोटो : ANI


विनेश से अलग होने पर क्या बोलीं साक्षी

यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर डब्ल्यूएफआई के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुए चर्चित आंदोलन के दौरान साक्षी, विनेश की करीबी सहयोगी थीं। हालांकि बाद में विनेश के कांग्रेस में शामिल होने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। साक्षी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा, ‘मुझसे इस मुद्दे पर राय मांगी गई थी और मैं पिछले दो-तीन दिनों से सोच रही थी, क्योंकि विनेश एक राजनीतिक दल की विधायक हैं और मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। लेकिन मैं आपको ऐसे कई उदाहरण दे सकती हूं, जहां देशों ने अपने खिलाड़ियों के लिए नियमों में ढील दी ताकि महिलाएं मां बनने के बाद भी खेल सकें और देश के लिए पदक जीत सकें।’


Sakshi Malik Comes Out in Support of Vinesh Phogat: Says- The World Gives Chance After Becoming Mother, But...

विनेश और साक्षी
– फोटो : ANI


प्रधानमंत्री मोदी से साक्षी की अपील

उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमारा महासंघ ऐसे नियमों की बात कर रहा है जिससे विनेश की वापसी को रोका जा सके। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और डब्ल्यूएफआई से आग्रह करती हूं कि विनेश का ट्रायल कराया जाए, ताकि वह भी देश के लिए पदक जीत सकें और मां बनने के बाद सफलता हासिल कर महिलाओं के लिए मिसाल बनें।’


Sakshi Malik Comes Out in Support of Vinesh Phogat: Says- The World Gives Chance After Becoming Mother, But...

विनेश, बजरंग और साक्षी
– फोटो : PTI


कुश्ती में वापसी करने जा रहीं विनेश

विनेश ने 2024 पेरिस ओलंपिक के फाइनल से निर्धारित वजन सीमा से 100 ग्राम अधिक पाए जाने के कारण अयोग्य ठहराए जाने के बाद कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हरियाणा की इस पहलवान ने बाद में राजनीति में प्रवेश किया और उसी वर्ष जुलाना विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुईं। अब वह फिर से कुश्ती में वापसी करने जा रही हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *