विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार ने नया कीर्तिमान रचा है। टीम ने प्लेट लेवल के मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ लिस्ट-ए इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 574 रन बनाए, जो लिस्ट-ए क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर बन गया। इससे पहले लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर तमिलनाडु के नाम था। उसने 2022 में अरुणाचल के खिलाफ ही दो विकेट पर 506 रन बनाए थे।
Trending Videos