रेलवे में नई भर्ती:आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के 3477 पदों पर 8 अक्तूबर से आवेदन, कब तक भर सकेंगे फॉर्म? – Rrb Ntpc Graduate Recruitment 2026: 3477 Posts, Apply From October 8; Check Eligibility
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) ग्रेजुएट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए CEN No. 06/2026 का सांकेतिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत सभी रेलवे भर्ती बोर्ड के अंतर्गत कुल 3477 संभावित पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।