मौसम का बदलता मिजाज:भारी बारिश और लू से बचने के लिए फोन में तुरंत चालू करें ये सेटिंग, मिलेगी रीयल-टाइम अपडेट – Imd Weather Guide: How Enable Real-time Alerts Via Mausam App



Mausam app download guide: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 17 से अधिक राज्यों में हीटवेव और भारी बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है। इस अनिश्चित मौसम से बचने के लिए  आईएमडी मौसम एप एक बेहतरीन टूल माना जा रहा है। यह एप का मौसम एप एक बेहतरीन टूल साबित हो रहा है। यह एप एंड्रॉइड और iOS दोनों पर उपलब्ध है और उपयोगकर्ताओं को सीधे उनके स्थान के आधार पर बारिश, तूफान और लू (Heatwave) की रीयल-टाइम जानकारी देता है।

कैसे काम करता है यह एप?

यह एप केवल तापमान बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें और भी कई खास फीचर्स दिए गए हैं जो आपकी रोजमर्रा की प्लानिंग में मदद करते हैं:

  • रीयल-टाइम अपडेट: आपके शहर में अभी मौसम कैसा है, इसकी सटीक जानकारी दे सकता है।
  • इमरजेंसी अलर्ट: अगर भारी बारिश या तूफान आने वाला है, तो एप तुरंत नोटिफिकेशन भेजता है।
  • साप्ताहिक पूर्वानुमान: अगले एक हफ्ते का मौसम कैसा रहेगा, यह भी बताता है, जिससे यूजर अपनी यात्राएं प्लान कर सकें।
  • फील्स लाइक: अक्सर तापमान 40° होता है पर महसूस 45° जैसा होता है, यह एप आपको वास्तविक अनुभव वाला डेटा भी देता है।




IMD Weather Guide: How Enable Real-Time Alerts via Mausam App

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : adobe stock


कैसे इस्तेमाल और सेटअप करें?

  • यह एप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों की यूजर के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
  • फिर सर्च बार में मौसम-आईएमडी सर्च करें।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर प्रकाशित आधिकारिक एप को चुनें और Install करें।

iOS (आईफोन) यूजर्स के लिए:

  • आईफोन एपल एप स्टाेर खोलें।
  • फिर मौसम आईएमडी सर्च करें।
  • आधिकारिक एप चुनें और Get पर क्लिक करके डाउनलोड करें।


IMD Weather Guide: How Enable Real-Time Alerts via Mausam App

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : adobe stock


How to get IMD rain alerts: कैसे चालू करें? 

  • एप डाउनलोड करने के बाद ये काम जरूर करें ताकि आपको अलर्ट मिलते रहें:
  • एप खोलते ही लोकेशन और नोटिफिकेशन की परमिशन दें।
  • एप की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां रेन अलर्ट व अन्य मौसम संबंधी नोटिफिकेशन को Enable (चालू) कर दें।
  • अब जैसे ही आपके क्षेत्र के लिए IMD कोई चेतावनी जारी करेगा, आपके फोन की घंटी बज जाएगी और आप समय रहते सुरक्षित कदम उठा सकते हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *