महिला टी20 विश्वकप 2026:दोहरे सम्मान से नवाजी गईं बेथ मूनी, बोलीं- टीम के भरोसे और साहस ने दिलाया खिताब – Eng W Vs Aus W: Beth Mooney Wins Player Of The Match And Tournament Award Speaks On Performance


ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में 64 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को सातवां खिताब दिलाया और प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुनी गईं। मूनी ने जीत का श्रेय टीम के निडर रवैये, आपसी भरोसे, कोचिंग स्टाफ के सहयोग और कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स के शांत नेतृत्व को दिया।

ENG W vs AUS W: Beth Mooney wins player of the match and tournament award speaks on performance

बेथ मूनी
– फोटो : ICC

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैच जिताऊ अर्धशतक लगाने वाली ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। खिताब जीतने के बाद मूनी ने कहा कि विश्व कप जीतने का एहसास हर बार खास होता है और इस सफलता के पीछे पूरी टीम का सामूहिक प्रयास है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *