ममता बनर्जी की हार के बाद विवेक अग्निहोत्री का बड़ा खुलासा, चुनाव में छिपकर लोगों को दिखाई थी ‘द बंगाल फाइल्स’ – Vivek Agnihotri Reveals The Bengal Files Was Secretly Shown To People During The Elections


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बंगाल चुनाव हारने के बाद विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि जब ममता बनर्जी सत्ता में थीं, तब उनकी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज के दौरान उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

वीडियो शेयर कर कसा तंज 

विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, ‘फिर कभी नहीं। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दूं कि ममता बनर्जी ने ‘द बंगाल फाइल्स’ के रिलीज के बाद मुझे बंगाल में ‘बैन’ कर दिया था। फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया गया और उन्होंने कहा था कि मुझे बंगाल में एंट्री नहीं दी जाएगी।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘पिछले साल ‘द बंगाल फाइल्स’ को पश्चिम बंगाल में पूरी तरह बैन कर दिया गया। हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया। हम पर हमले हुए और मारपीट की गई। मेरे खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं। मुझे बंगाल में बैन कर दिया गया। मैं गवर्नर से अपना अवॉर्ड लेने भी नहीं जा सका।’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *