भारत की हार पर गौतम गंभीर का उड़ा मजाक:आइसलैंड क्रिकेट के तंज ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, जानें ऐसा क्या कहा – Iceland Cricket Trolls Gautam Gambhir After India’s Historic T20i Series Defeat Against Ireland


Iceland Cricket Trolls Gautam Gambhir After India's Historic T20I Series Defeat Against Ireland

गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर
– फोटो : BCCI

विस्तार

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए हैं। भारत की इस अप्रत्याशित हार के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने भी अपने मजाकिया अंदाज में एक पोस्ट कर टीम इंडिया और गंभीर पर तंज कसा, जो तेजी से वायरल हो गया। आयरलैंड ने इस सीरीज में इतिहास रचते हुए पहली बार भारत को किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में हराया। इसके साथ ही भारत की लगातार 16 टी20 द्विपक्षीय सीरीज जीतने का सिलसिला भी समाप्त हो गया। यह अजेय क्रम लगभग तीन वर्षों से जारी था।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *