बिग बॉस 20:’डॉन घर में आ चुका है’, शो में माही विज की एंट्री पर जय भानुशाली ने शेयर की पोस्ट; कही ये बात – Jay Bhanushali Cheers For Ex Wife Mahi Vij For Entering In Bigg Boss 20
शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो गया है। शो में इस सीजन एक्ट्रेस माही विज भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। इसी बीच जय भानुशाली का अपनी पूर्व पत्नी के लिए किया गया पोस्ट चर्चाओं में आ गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
एक्स वाइफ के लिए किया चीयर
जय भानुशाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर माही विज की एंट्री का एक वीडियो शेयर कर उन्हें ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘डॉन घर में आ चुका है। ऑल द बेस्ट।’ साथ ही उन्होंने माही विज को टैग भी किया।