पहले ‘गद्दार’ कहलाया, फिर लॉर्ड्स में रचा इतिहास: कैसे एक खिलाड़ी ने बदला इंग्लिश क्रिकेट? वर्ल्ड कप भी जिताया – From Dublin’s Amateur Grounds To World Champion At Lord’s: The Extraordinary Journey Of Eoin Morgan
क्रिकेट की दुनिया में कुछ कप्तान सिर्फ ट्रॉफियां नहीं जीतते, वे पूरी टीम की सोच बदल देते हैं। उनकी कप्तानी का असर स्कोरकार्ड से कहीं आगे दिखाई देता है। इयोन मॉर्गन भी ऐसे ही कप्तानों में शामिल हैं। आयरलैंड की शौकिया क्रिकेट पिचों से निकले मॉर्गन ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाया। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने की राह आसान नहीं थी। इंग्लैंड का रुख करने के बाद मॉर्गन को अपने ही देश में आलोचना और ‘गद्दार’ जैसे शब्दों का सामना करना पड़ा।