‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी-सटायर के जरिए चौंकाती है कहानी; अनुराग कश्यप भी फिल्म से जुड़े – Dug Dug Trailer Release Anurag Kashyap Nikkhil Advani Vikramaditya Motwane Vasan Bala Unite For Film


ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रविवार को रिलीज हुआ। यह एक सटायर और कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को ऋत्विक प्रतीक ने ही लिखा है। जल्द ही यह सिनेमाघरा में भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप, निखिल आडवाणी, विक्रमादित्य मोटवानी और वसन बाला जैसे फिल्ममेकर बातैर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सपोर्ट कर रहे हैं। 


‘डुग डुग’ के ट्रेलर में क्या खास है? 


फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर की शुरुआत एक एक्सीडेंट से होती है, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो जाती है। बाइक को पुलिस वाले एक जगह खड़ा कर देते हैं लेकिन वह बाइक पहली वाली लोकेशन पर चली जाती है। पेट्रोल निकालने के बाद भी यही स्थिति बनी रहती है। अब इस बाइक को ही गांव वाले पूजन लगते हैं, उस मृत को ही चमत्कार की तरह देखने लगते हैं। इस कहानी को कॉमेडी और सटायर अंदाज में डायरेक्टर ने दिखाया है। बात दें कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *