गुरु पूरब पर पति राज कुंद्रा और बच्चों संग गुरुद्वारे पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, बेटी ने पहना था हूबहू एक्ट्रेस जैसा सूट, लगी सुंदर; PHOTOS


शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट और स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में शामिल हैं. उनकी फिटनेस और फिगर को देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाता है. वह अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स से लाइमलाइट लूट लेती हैं, लेकिन 24 नवंबर 2026 को गुरु पूरब के मौके पर उनका एकदम सिंपल रूप देखने को मिला. दरअसल, गुरु पूरब के मौके पर शिल्पा पति राज कुंद्रा, बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ गुरुद्वारा पहुंचीं.

परिवार की एक साथ आई तस्वीरों में जहां सभी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए, वहीं सबसे ज्यादा ध्यान शिल्पा और उनकी बेटी समीशा की ट्विनिंग ने खींचा. दोनों ने बिल्कुल एक-जैसा पिंक सूट पहना हुआ था. मां की तरह सज-संवरकर आईं नन्ही समीशा ने सबका मन मोह लिया. वहीं राज कुंद्रा और बेटे वियान का ट्रेडिशनल अंदाज भी देखने लायक था.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *