कमाल के फिनिशर हैं रिंकू:19वें-20वें ओवर में 288 का स्ट्राइक रेट, क्या विश्वकप में प्लेइंग-11 में खेल पाएंगे? – Ind Vs Nz 1st T20: Rinku Singh India’s Deadliest Death-overs Finisher, But Will He Make The India World Cup Xi


टी20 अंतरराष्ट्रीय में रिंकू सिंह ने खुद को एक बेहतरीन डेथ ओवर फिनिशर के रूप में साबित किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में उनकी नाबाद 44 रन की पारी एक और उदाहरण रही। रिंकू की खासियत है कि वह आखिरी ओवरों में गेंदबाजों पर टूट पड़ते हैं। रिंकू की बेहतरीन पारी की वजह से ही टीम इंडिया पहले टी20 में 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। रिंकू के अलावा अभिषेक ने 84 रन बनाए। हालांकि, सवाल अभी भी यही है कि क्या रिंकू अगले महीने शुरू हो रहे टी20 विश्व कप में भारतीय प्लेइंग-11 में जगह बना पाएंगे? आइए जानते हैं…

Trending Videos



भारत की पारी


रिंकू ने 20 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220 का रहा। वहीं, अभिषेक ने 35 गेंद में पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 84 रन बनाए। संजू सैमसन 10 रन, ईशान किशन आठ रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव 22 गेंद में 32 रन बना सके। हार्दिक पांड्या ने 16 गेंद में 25 रन की पारी खेली। शिवम दुबे नौ रन ही बना सके। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *