आईओए:चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त, नामांकन फॉर्म भरा; नई टीम को लेकर क्या बोले? – Former Olympic Medalist Wrestler Yogeshwar Dutt To Contest Ioa Executive Council Elections


Former Olympic medalist wrestler Yogeshwar Dutt to contest IOA Executive Council elections

योगेश्वर दत्त, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता
– फोटो : ANI

विस्तार

लंदन ओलंपिक 2012 के कांस्य पदक विजेता और दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के आगामी कार्यकारी परिषद के चुनाव में उतरेंगे। उन्होंने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने कार्यकारी परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन फॉर्म भर दिया है। आईओए के चुनाव पांच दिसंबर को होने हैं।




योगेश्वर दत्त ने कहा कि देश में खेलों को आगे बढ़ाने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए आईओए की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव के बाद जो भी नई टीम चुनी जाएगी, वह भारतीय खेलों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *