World Updates:हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस – World News Updates Hindi Bangladesh Gaza War Israel Pakistan Us Syria Nigeria Sudan


ऑस्कर विजेता और बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी पत्नी लुसियाना डुवैल ने फेसबुक पर बयान जारी करते हुए कहा कि रॉबर्ट ने रविवार को वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित अपने घर में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। लुसियाना ने कहा, “दुनिया के लिए वह अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेता, निर्देशक और कहानीकार थे, लेकिन मेरे लिए वह सब कुछ थे।” उन्होंने कहा कि अपने हर किरदार में डुवैल ने पूरी निष्ठा और मानवीय संवेदनाओं की सच्चाई के साथ काम किया।

डुवॉल ने 1962 में फिल्म टू किल ए मॉकिंगबर्ड में बू रैडली की भूमिका से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए। उन्हें सात बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया और 1983 में रिलीज हुई फिल्म टेंडर मर्सीज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला। उन्होंने चार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीते, जिनमें 1989 की मिनीसीरीज लोनसम डव में भूमिका के लिए मिला सम्मान शामिल है।

नाइजीरियाई सेना को प्रशिक्षण देने पहुंचे अमेरिकी सैनिक

नाइजीरियाई सेना ने सोमवार को घोषणा की कि पश्चिम अफ्रीकी देश में सैनिकों को प्रशिक्षण देने में मदद करने के लिए लगभग 100 अमेरिकी सैनिक और उपकरण नाइजीरिया पहुंच गए हैं। सेना ने एक बयान में कहा कि यह आगमन नाइजीरियाई सरकार द्वारा अमेरिकी सरकार से प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और खुफिया जानकारी साझा करने में मदद के अनुरोध के बाद हुआ है। यह तैनाती अमेरिका और नाइजीरिया के बीच तनाव कम होने के बाद की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया पर आरोप लगाते हुए धमकी जारी की थी कि सरकार अपने ईसाई नागरिकों की रक्षा नहीं कर रही है। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव भड़क गया था।

सूडान के कोरडोफान इलाके में बाजार पर हुए हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत

मानवाधिकार समूह ने सोमवार को बताया कि सूडान के कोरडोफान क्षेत्र में एक बाजार पर हुए हमलों में कम से कम 28 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। सूडान में सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच युद्ध अपने तीन साल पूरे करने के करीब पहुंच रहा है। नागरिकों के खिलाफ हिंसा पर नजर रखने वाले मानवाधिकार समूह इमरजेंसी लॉयर्स ने एक बयान में कहा कि रविवार को उत्तरी कोरडोफान प्रांत के सुदरी इलाके में एक बाजार पर ड्रोन से बमबारी की गई। उस समय बाजार में काफी भीड़ थी, जिससे मानवीय त्रासदी और भी बढ़ गई। समूह ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *