World Health Day 2026:जोड़ों का दर्द हो या बाल झड़ रहे हों, ये तेल दूर करेंगे आपकी हर समस्या! – World Health Day 2026 Which Oil Used For Which Body Problem Joints Pain To Headache

World Health Day 2026: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर छोटी-छोटी बीमारियों और शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती हैं। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक और आसान उपाय अपनाना चाहते हैं, तो तेल की मालिश एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

ऐसे में आपको समझने की जरूरत है कि अलग-अलग तेलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर की विभिन्न समस्याओं जैसे जोड़ो का दर्द, सिरदर्द, अनिद्रा, बाल झड़ना और त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के इस खास अवसर पर हम आपको बताएंगे कि कौन सा तेल आपकी किस समस्या के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है, ताकि आप बिना दवाइयों के भी अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत बना सकें।

Trending Videos

world health day 2026 which oil used for which body problem joints pain to headache

कौन से तेल की मालिश से दूर होगी शरीर की कौन सी समस्या?
– फोटो : AdobeStock

सरसों का तेल – जोड़ों का दर्द, गठिया

सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल: हल्का गुनगुना करके रोज़ 10–15 मिनट जोड़ो पर मालिश करें। सर्दियों में इसका असर ज्यादा अच्छा होता है।

world health day 2026 which oil used for which body problem joints pain to headache

कौन से तेल की मालिश से दूर होगी शरीर की कौन सी समस्या?
– फोटो : Adobe stock

नारियल का तेल – सिरदर्द, माइग्रेन

नारियल तेल ठंडक देता है और दिमाग को शांत करता है, जिससे सिरदर्द और माइग्रेन में राहत मिलती है।

कैसे करें इस्तेमाल: माथे और सिर पर हल्के हाथों से मसाज करें, चाहें तो इसमें थोड़ा कपूर मिलाकर भी लगा सकते हैं।

world health day 2026 which oil used for which body problem joints pain to headache

कौन से तेल की मालिश से दूर होगी शरीर की कौन सी समस्या?
– फोटो : Adobe stock

लैवेंडर का तेल – अनिद्रा, नींद न आना

लैवेंडर ऑयल की खुशबू दिमाग को रिलैक्स करती है और अच्छी नींद लाने में मदद करती है।

कैसे करें इस्तेमाल: सोने से पहले 2–3 बूंद तेल तकिए पर डालें या सिर की हल्की मालिश करें।

world health day 2026 which oil used for which body problem joints pain to headache

कौन से तेल की मालिश से दूर होगी शरीर की कौन सी समस्या?
– फोटो : Adobe stock

आंवला का तेल – बाल झड़ना, मजबूती

आंवला तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत और घने बनते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल: हफ्ते में 2–3 बार स्कैल्प पर अच्छी तरह मालिश करें और 1–2 घंटे बाद धो लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *