Who Is Ankush Bharadwaj:शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर नाबालिग शूटर से यौन शोषण का आरोप, Nrai ने किया निलंबित – Who Is Ankush Bharadwaj? National Shooting Coach Suspended After Minor Shooter’s Harassment Allegations
{“_id”:”695f55009e9928f5a80f285a”,”slug”:”who-is-ankush-bharadwaj-national-shooting-coach-suspended-after-minor-shooter-s-harassment-allegations-2026-01-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Who Is Ankush Bharadwaj: शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर नाबालिग शूटर से यौन शोषण का आरोप, NRAI ने किया निलंबित”,”category”:{“title”:”Other Sports”,”title_hn”:”अन्य खेल”,”slug”:”other-sports”}}

अंकुश
– फोटो : Twitter
भारत की राष्ट्रीय शूटिंग टीम से जुड़े कोच अंकुश भारद्वाज एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। एक 17 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की शूटर ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामला तेजी से सामने आया और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) ने कोच को तत्काल सस्पेंड कर दिया। नाबालिग के परिवार की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने अंकुश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आरोप के मुताबिक, घटना सूरजकुंड (फरीदाबाद) के एक होटल में हुई, जहां शूटर प्रतियोगिता और अभ्यास के दौरान ठहरी हुई थी।