Which Part Of The Body Should You Pour Water On First When Bathing Know What Doctors Say – Amar Ujala Hindi News Live



Correct Way to Take a Shower: नहाना हम सब की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। हम अक्सर इस बात पर ध्यान देते हैं कि ठंडे पानी से नहाएं या गुनगुने पानी से, लेकिन हम इस प्रक्रिया की शुरुआत कैसे करते हैं, इस पर शायद ही कभी गौर करते हैं। ज्यादातर लोग नहाने की शुरुआत सीधे सिर पर पानी डालकर शॉवर के नीचे खड़े होकर करते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, यह नहाने का सही तरीका नहीं है।

loader

विशेषज्ञों के मुताबिक, नहाने का एक सही तरीका होता है, जिसका पालन न करने पर शरीर पर अचानक तापमान परिवर्तन का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, कुछ मामलों में ये इतना गंभीर हो सकता है कि ब्रेन हैमरेज भी हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में डॉक्टर से इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।




Which part of the body should you pour water on first when bathing know what doctors say

नहाने का सही तरीका
– फोटो : Adobe stock


क्या होता है ‘एक्लेमटाइज’?

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीपीएस त्यागी के अनुसार, नहाते समय हमारा शरीर पानी के तापमान के साथ तालमेल बिठाता है, जिसे विज्ञान की भाषा में ‘एक्लेमटाइजेशन’ कहते हैं। जब हम अचानक अपने सिर पर ठंडा या गर्म पानी डालते हैं, तो शरीर को इस तापमान के साथ एडजस्ट करने का मौका नहीं मिलता, जिससे एक प्रकार का शॉक लग सकता है। शरीर को इस शॉक से बचाने के लिए पानी सबसे पहले सही जगह पर डालना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Heart Problems: शहरों में तेजी से बढ़ रहे हैं हार्ट के मरीज, डॉक्टरों ने बताई इसकी मुख्य वजहें

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Professor Dr. B P S Tyagi (@professordrbrajpaltyagi)


Which part of the body should you pour water on first when bathing know what doctors say

नहाने का सही तरीका
– फोटो : Adobe stock


पानी डालने की शुरुआत कहां से करें?

डॉ. त्यागी के मुताबिक, नहाने की शुरुआत हमेशा नाभि के आसपास पानी डालकर करनी चाहिए। इसके लिए थोड़ा पानी हाथ में लेकर नाभि के हल्के निचले हिस्से पर डालें और 1-2 मिनट तक उसे वहीं रहने दें। ऐसा करने से हमारी पूरी बॉडी पानी के तापमान के प्रति धीरे-धीरे अभ्यस्त हो जाती है। शरीर की नसें और रक्त वाहिकाएं इस तापमान परिवर्तन के लिए तैयार हो जाती हैं, जिससे किसी भी तरह के जोखिम की आशंका कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें- Alert: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रही ‘कोरोना जैसे लक्षणों’ वाली बीमारी, संक्रमितों में देखी जा रही ये दिक्कतें


Which part of the body should you pour water on first when bathing know what doctors say

ब्रेन हेमरेज
– फोटो : Freepik.com


सीधे सिर पर पानी डालना क्यों है खतरनाक?

डॉ. त्यागी के अनुसार सीधे सिर पर पानी डालने से कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। यदि पानी बहुत ठंडा है, तो इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं और रक्त के थक्के बनने का डर रहता है। वहीं अगर पानी बहुत गर्म है, तो यह ब्लड प्रेशर को अचानक प्रभावित कर सकता है, जिससे ब्रेन हेमरेज का खतरा बढ़ सकता है। बाथरूम में होने वाले कई हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामलों को भी इसी आदत से जोड़कर देखा जाता है।


Which part of the body should you pour water on first when bathing know what doctors say

नहाने का क्या है सही तरीका?
– फोटो : instagram


इसलिए कभी भी नहाने से पहले नाभि में पानी जरूर डालें। इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है। विशेषज्ञों के मुताबिक खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के मामले में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *