Walong Day Half Marathon: A Tribute To The Valour Of The Historic Walong Battle Of 1962 – Amar Ujala Hindi News Live



भारत की पूर्वी सीमा पर स्थित वालोंग के युद्धक्षेत्र से बुधवार को ‘वालोंग हॉफ मैराथन 2025’ का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन भारतीय सेना द्वारा 63वें वालोंग डे के उपलक्ष्य में किया गया, जिसने 1962 के भारत-चीन युद्ध में हुए वीरता भरे वालोंग युद्ध की स्मृति को पुनर्जीवित किया।




Trending Videos

Walong Day Half Marathon: A tribute to the valour of the historic Walong Battle of 1962

वालोंग डे हाफ मैराथन
– फोटो : अमर उजाला


इस मैराथन में करीब 700 प्रतिभागियों, जिनमें सेना के जवानों से लेकर नागरिक पुरुष और महिलाएं भी शामिल थे, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ को तीन श्रेणियों में बांटा गया था, 21 किमी हॉफ मैराथन, 10 किमी रन और 5 किमी ट्रिब्यूट रन, जिसमें प्रतिभागियों ने देश के वीर सपूतों के सम्मान में कदम से कदम मिलाया। 


Walong Day Half Marathon: A tribute to the valour of the historic Walong Battle of 1962

वालोंग डे हाफ मैराथन
– फोटो : अमर उजाला


यह मैराथन केवल शारीरिक सहनशक्ति और फिटनेस की परीक्षा नहीं थी, बल्कि इसमें स्मरण, एकता और देशभक्ति का संदेश भी निहित था। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिनमें पदक और दो लाख रुपए तक की नकद राशि भी शामिल थी।


Walong Day Half Marathon: A tribute to the valour of the historic Walong Battle of 1962

वालोंग डे हाफ मैराथन
– फोटो : अमर उजाला


वालोंग हाफ मैराथन 2025 भारतीय सैनिकों के अमिट साहस, बलिदान और धैर्य को समर्पित है। यह कार्यक्रम भारतीय सेना और अरुणाचल प्रदेश की जनता के बीच अटूट संबंध और परस्पर गर्व का प्रतीक बना। घाटी की हर दौड़ती कदमध्वनि ने सम्मान, गौरव और ‘स्पिरिट ऑफ वालोंग’ की अमर भावना को फिर से जीवंत किया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *