Vastu Upay Sendha Namak: बाथरूम में कांच की कटोरी में नमक रखने से क्या होता है? कैसे करें ये वास्तु उपाय – bathroom salt vastu remedy benefits and how to use it properly tvisz


Vastu Upay Sendha Namak: घर का माहौल अच्छा और पॉजिटिव रहे, इसके लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं. हिंदू वास्तु शास्त्र में भी कुछ आसान और असरदार तरीके बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर घर की नकारात्मकता को कम किया जा सकता है. ऐसा ही एक आसान उपाय है बाथरूम में कांच की कटोरी में नमक रखना. यह उपाय बहुत सरल है और इसे कोई भी बिना ज्यादा खर्च के कर सकता है. 

वास्तु के अनुसार घर का हर हिस्सा ऊर्जा से जुड़ा होता है. खासकर बाथरूम और टॉयलेट को ऐसी जगह माना जाता है, जहां नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा बनती है. अगर इस ऊर्जा को संतुलित न किया जाए, तो इसका असर घर के बाकी माहौल पर भी पड़ सकता है. ऐसे में नमक को एक ऐसा तत्व माना जाता है, जो आसपास की नकारात्मकता को सोखने में मदद करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है. 

क्यों जरूरी है यह उपाय

बाथरूम में गंदगी और नमी ज्यादा होती है, इसलिए वहां नकारात्मक ऊर्जा जल्दी इकट्ठा हो जाती है. नमक इस ऊर्जा को अपने अंदर खींच लेता है, जिससे घर का माहौल बेहतर रहता है. 

कैसे करें यह उपाय

एक कांच की कटोरी लें और उसमें मोटा नमक (सेंधा या समुद्री नमक) भर दें.  इस कटोरी को बाथरूम के किसी कोने में रखें, जहां उस पर सीधे पानी न पड़े. ध्यान रखें कि कांच की कटोरी ही इस्तेमाल करें. 

कब बदलें नमक

नमक को हर 7 से 10 दिन में बदल देना चाहिए. पुराना नमक दोबारा इस्तेमाल न करें, उसे फेंक दें या नाली में बहा दें. 

क्या मिलते हैं फायदे

इस उपाय से घर का माहौल हल्का और पॉजिटिव महसूस होता है. तनाव कम होता है और घर में शांति बनी रहती है. कई लोगों का मानना है कि इससे रिश्तों में भी सुधार आता है. 

ध्यान रखने वाली बातें

इस उपाय को नियमित रूप से करें और नमक समय पर बदलते रहें. कटोरी को साफ जगह पर रखें ताकि इसका असर बना रहे. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *