Us:’सेना को साहसी नेतृत्व की जरूरत’, जबरन हटाए गए आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज ने अपने विदाई संदेश में क्या कहा? – Ousted Us Army Chief Randy George Final Message Stresses Leaders Of Character Pete Hegseth Iran Israel War


अमेरिकी सेना के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ रैंडी जॉर्ज को पद से हटाए जाने के बाद उनका आखिरी संदेश सामने आया है। इस संदेश में उन्होंने सैनिकों के लिए चरित्र से साहसी नेतृत्व की जरूरत पर जोर दिया।

अमेरिकी रक्षा प्रमुख पीट हेगसेथ ने जनरल जॉर्ज को तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त कर दिया। यह फैसला अमेरिकी सैन्य नेतृत्व में बड़े स्तर पर हो रहे बदलावों के बीच लिया गया है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संघर्ष: ‘UAE में संकट के बावजूद भारतीयों का पलायन नहीं’, पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान पर उठाए सवाल

ईमेल में दिया भावनात्मक संदेश

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन अधिकारियों को भेजे अपने विदाई ईमेल में रैंडी जॉर्ज ने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात रही है। उन्होंने अधिकारियों से मिशन पर केंद्रित रहने, नवाचार जारी रखने और सैनिकों को आधुनिक युद्ध के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने लिखा कि अमेरिकी सैनिक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हैं और उन्हें मजबूत प्रशिक्षण के साथ साहसी चरित्र का नेतृत्व मिलना चाहिए।

तेजी से हो रहा नेतृत्व में बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा विभाग में यह बदलाव तेजी से हो रहा है और कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया है। इसमें डेविड होडने और विलियम ग्रीन जूनियर जैसे अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा कई शीर्ष सैन्य पदों पर भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार ईरान युद्ध में शासन परिवर्तन का वचन देने के बाद पीट हेगसेथ ने एक बड़े फेरबदल में दो सेना जनरलों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

ये भी पढ़ें: ‘दुश्मन हर घंटे करीब आ रहा था’: ईरान से अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू कैसा हुआ? ट्रंप ने बताई पूरी कहानी

जॉर्ज की जगह लानेव को मिली कमान

जनरल जॉर्ज की जगह कार्यवाहक आर्मी चीफ के रूप में क्रिस्टोफर लानेव को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को मौजूदा नेतृत्व के साथ करीबी संबंधों के रूप में देखा जा रहा है। यह पूरा घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य नीति को लागू करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है, जिसमें शीर्ष स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं।

अन्य वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *