Traditional Dishes Of Pongal:पोंगल पर कौन से पकवान जरूर बनाए जाते हैं ? – Pongal 2026 Kab Hai Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival



Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival: पोंगल दक्षिण भारत का एक प्रमुख और पारंपरिक त्योहार है, जिसे खासतौर पर तमिलनाडु में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। पोंगल का त्योहार जितना अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जाना जाता है, उतना ही ये अपने खास और स्वादिष्ट खान-पान के लिए भी मशहूर है। इस अवसर पर नए चावल, दूध और गुड़ से बने व्यंजन विशेष महत्व रखते हैं।

चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन का अपना अलग महत्व और अलग पकवान होता है। पोंगल के पारंपरिक व्यंजन न केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी पौष्टिक माने जाते हैं। इसी के चलते हम आपको इस लेख में बताएंगे कि पोंगल के त्योहार में कौन-कौन से पकवान बनाने चाहिए। 




Trending Videos

Pongal 2026 Kab Hai Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival

मीठा पोंगल
– फोटो : instagram


मीठा पोंगल

मीठा पोंगल बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को धोकर कुकर में दूध और थोड़े पानी के साथ नरम होने तक पकाएं। दूसरी ओर गुड़ को थोड़ा पानी डालकर पिघलाएं और छान लें। अब पके हुए चावल-दाल के मिश्रण में गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं। अंत में घी में काजू और किशमिश को हल्का सा तलकर पोंगल के ऊपर सजाएं। ये पकवान पारंपरिक रूप से सूर्य देव को अर्पित किया जाता है और त्योहार में खास महत्व रखता है।

 


Pongal 2026 Kab Hai Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival

वेंकट पोंगल
– फोटो : instagram


वेंकट पोंगल 

वेंकट पोंगल बनाने के लिए चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर नरम होने तक पकाएं। पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरा, काली मिर्च और कटा हुआ अदरक डालकर तड़का लगाएं। इस तड़के को पके चावल-दाल के मिश्रण में मिलाएं और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। खारा पोंगल स्वाद में हल्का मसालेदार होता है और इसे आमतौर पर सांभर या नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है।

 


Pongal 2026 Kab Hai Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival

मेदू वडा
– फोटो : instagram


मेदू वडा

मेदू वडा बनाने के लिए उड़द दाल को रातभर भिगोकर पीस लें। इसमें कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और नमक मिलाएं और घोल को अच्छे से फेंटें। अब हाथ से छोटे-छोटे गोल वड़े बनाकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें। ये कुरकुरा और स्वादिष्ट वड़ा पोंगल की थाली में एक अहम हिस्सा होता है और बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आता है।

 


Pongal 2026 Kab Hai Traditional Dishes Recipes For Pongal Festival

पायसम
– फोटो : Instagram


पायसम

पायसम बनाने के लिए दूध को एक पैन में उबालें और उसमें चावल या सेवई डालकर पकाएं। दूध के गाढ़ा होने के बाद मिठास के लिए गुड़ या चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं। अंत में इलायची पाउडर डालकर हल्का सा उबालें। पायसम को गर्म या ठंडा परोसा जा सकता है और ये पोंगल में खुशियों का प्रतीक होता है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *