Sport Update:fih प्रो लीग के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित; धाविका पूजा डोप टेस्ट नहीं देने के कारण निलंबित – Sports Update: Indian Mens Hockey Team Announced For Fih Pro League; Runner Pooja Suspended


हॉकी इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दस से 15 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण के लिये 24 सदस्यीय भारतीय पुरूष टीम की घोषणा की। हॉकी इंडिया ने पिछले महीने 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की थी जिसे अब घटाकर 24 कर दिया गया है। इस चरण में भारत के अलावा बेल्जियम और अर्जेंटीना की टीमें भाग लेंगी।

Trending Videos

भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। हमारे पास रोशन कुजूर और मनमीत सिंह जैसे युवा हैं जबकि सीनियर खिलाड़ी भी टीम में हैं। यह संतुलन काफी जरूरी है। अर्जेंटीना और बेल्जियम बेहतरीन टीमें हैं और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने उतरेंगे।’ 24 फरवरी को स्पेन से और 22 तथा 25 फरवरी को आस्ट्रेलिया से खेलना है । लीग का यूरोपीय चरण जून में खेला जायेगा।

भारतीय टीम :


  • गोलकीपर : सूरज करकेरा, पवन

  • डिफेंडर : अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, नीलम संजीप सेस, अमनदीप लाकड़ा

  • मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, नीलाकांता शर्मा, रोशन कुजूर

  • फॉरवर्ड : अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्ति, मनदीप सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, आदित्य अर्जुन लालागे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *