Spain:बार्सिलोना में यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, दो दिन पहले भी स्पेन में हुआ था रेल हादसा – Barcelona Commuter Train Crashes, 2 Days After Deadly Train Collision In Spain


स्पेन के बार्सिलोना की एक यात्री ट्रेन मंगलवार को पटरी से उतर गई। यह हादसा तब हुआ, जब एक दीवार गिरकर रेल पटरी पर आ गई। स्पेन की आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि इस घटना से 15 लोग प्रभावित हुए। हालांकि किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी गई।

Trending Videos

दो दिन पहले दक्षिण स्पेन में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद यह हादसा हुआ है। उस हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। आपात कर्मचारी दक्षिणी स्पेन में हुई इस भीषण ट्रेन दुर्घटना के मलबे में और पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। वहीं, देश इस घटना के कारण तीन दिवसीय शोक मना रहा है।  

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *