Para Archer:साल की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज बनीं शीतल देवी, इस पल को बताया बेहद खास; जानें कैसा है प्रदर्शन – Para Archer: Sheetal Devi Was Named Para Archer Of The Year Know Performance And Stats


शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने साल का सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है। इस भारतीय तीरंदाज ने इस सम्मान के लिए दिल से आभार जताया है। वैश्विक शासी निकाय ने पिछले एक साल में इस खेल में उनके बेहतरीन प्रदर्शन और योगदान के लिए शीतल देवी को इस खिताब से सम्मानित किया है। शीतल देवी का यह पुरस्कार एक ऐतिहासिक सीजन की शानदार परिणति है, जिसमें उन्होंने ग्वांगजू में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा चैंपियनशिप में अपना पहला विश्व खिताब जीता था। 


Trending Videos

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हैं शीतल देवी

शीतल देवी बिना हाथों के पैरा आर्चरी विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनी थीं। उन्होंने कंपाउंड महिला व्यक्तिगत फाइनल में पैरालंपिक चैंपियन ओज्नुर क्यूर गिर्दी को हराया था। इसके अलावा उन्होंने महिला टीम स्पर्धा में रजत और मिश्रित टीम प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। शीतल देवी साल 2025 में ‘बीबीसी इमर्जिंग एथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बनीं थीं। यह सम्मान उन्हें पेरिस 2024 पैरालंपिक गेम्स में राकेश कुमार के साथ मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीतने के बाद मिला। शीतल देवी को 2023 में विश्व तीरंदाजी पैरा महिला ऑफ द ईयर और एशियाई पैरालंपिक समिति की सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट के रूप में भी मान्यता मिली है। साल 2024 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

शीतल देवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाजों के साथ नामित होना और अब वर्ल्ड तीरंदाजी द्वारा सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना जाना, यह अहसास बहुत ही खास है। मेरा दिल से आभार। धन्यवाद।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *