Ncert:कक्षा 10-11 की नई किताबें 2027-28 से बदलेगी, 9वीं के लिए नया सिलेबस सत्र 2026-27 से होगा लागू – Ncert Announces New Textbooks For Classes 10–11 From 2027-28
NCERT: स्कूल शिक्षा में बड़े बदलाव के तहत एनसीईआरटी ने नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पाठ्यक्रम और किताबों को लेकर अहम जानकारी दी है। इसके मुताबिक कक्षा 10 और 11 के लिए नई किताबें सत्र 2027-28 से लागू होंगी, जबकि 2026-27 सत्र में इन कक्षाओं के छात्र पुरानी किताबों से ही पढ़ाई जारी रखेंगे। एनसीईआरटी ने बताया कि बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू किए जा रहे हैं। कक्षा 1 से 8 तक की नई किताबें पहले ही तैयार की जा चुकी हैं और ये प्रिंट के साथ-साथ डिजिटल रूप में भी उपलब्ध हैं।