Kitchen Tips:खाना बनाना नहीं आता है ? घबराएं नहीं, अपनी पहली रसोई में इस आसान विधि से बनाएं सूजी का हलवा – Kitchen Tips For Beginners First Kitchen Recipe Suji Halwa Kaise Banaye Recipe Step By Step Process



Suji Halwa Recipe For Pehli Rasoi: शादी के बाद हर नयी दुल्हन के लिए पहली रसोई एक खास परंपरा होती है, जो नए जीवन की मीठी शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है। इस रस्म में दुल्हन को घर के लिए कुछ मीठा बनाना होता है, जिसे पूरा परिवार मिलकर खाता है और शुभकामनाएं देता है।

 

बहुत सी लड़कियां ऐसी होती हैं, जिन्हें खाना बनाना नहीं आता है। ऐसी लड़कियों के लिए हम एक आसान रेसिपी लेकर आए हैं सूजी का हलवा बनाने की, जिसे बनाना सरल है और ये स्वाद में भी बेहद लाजवाब होता है।। ये भारतीय घरों की सबसे लोकप्रिय स्वीट डिश में से एक है।

कम सामग्री और कम समय में तैयार होने वाला ये हलवा पहली रसोई के लिए बिल्कुल परफेक्ट विकल्प है। तो अगर आप भी पहली बार रसोई में कदम रख रही हैं, तो सूजी का हलवा न सिर्फ आसान है बल्कि परिवार का दिल जीतने के लिए भी बेहतरीन विकल्प साबित होगा। 




Trending Videos

Kitchen Tips for Beginners First Kitchen Recipe Suji Halwa Kaise Banaye Recipe Step by Step Process

सूजी का हलवा बनाने का सामान
– फोटो : instagram


सूजी का हलवा बनाने का सामान

  •  1 कप सूजी
  •  ½ कप घी
  •  1 कप चीनी
  •  2–3 कप पानी
  •  इलायची पाउडर
  •  बादाम-पिस्ता 

 


Kitchen Tips for Beginners First Kitchen Recipe Suji Halwa Kaise Banaye Recipe Step by Step Process

ये है बनाने का तरीका
– फोटो : instagram


ये है बनाने का तरीका

सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले तो एक कड़ाही में घी गर्म करें। उसमें सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रखें कि इस दौरान गैस एकदम हल्की हो, ताकि सूजी अच्छी तरह से भुन जाए।


Kitchen Tips for Beginners First Kitchen Recipe Suji Halwa Kaise Banaye Recipe Step by Step Process

ये है बनाने का तरीका
– फोटो : instagram


जब तक सूजी भुन रही है ततब तक दूसरी तरफ पानी उबालें और उसमें चीनी घोल दें। अब अब चीनी वाला पानी धीरे-धीरे भुनी सूजी में डालें और चलाते रहें।


Kitchen Tips for Beginners First Kitchen Recipe Suji Halwa Kaise Banaye Recipe Step by Step Process

ये है बनाने का तरीका
– फोटो : instagram


ध्यान रखें कि आपको लगाार चलाना है। अब इसे गाढ़ा होने तक पकाएं और आखिर में इलायची व ड्राई फ्रूट डालकर सर्व करें। ये हलवा पहली रसोई के लिए एकदम सही विकल्प है। 

Also Read: How to Make Market Style Gajak: बाजार जैसी गजक बनाएं घर पर, ये रही आसान विधि

Also Read: Saag Recipes:इन चार डिश को खाकर भूल जाएंगे सरसों का साग, स्वाद और सेहत दोनों के लिए हैं बेस्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *