Irctc Website And App Down Tatkal Train Ticket Booking Before Diwali Dhanteras Affected – Amar Ujala Hindi News Live


दिवाली से ठीक पहले जब देशभर में लाखों लोग घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे थे, उसी वक्त आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल एप ने काम करना बंद कर दिया। बुधवार, 17 अक्टूबर की सुबह अचानक वेबसाइट और एप दोनों अस्थायी रूप से ठप हो गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

Trending Videos

तत्काल टिकट बुकिंग से पहले सर्वर हुआ बंद

जानकारी के मुताबिक, आमतौर पर एसी क्लास की तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास की बुकिंग 11 बजे शुरू होती है। लेकिन आज बुकिंग शुरू होने के ठीक पहले वेबसाइट और एप ने काम करना बंद कर दिया। इस वजह से हजारों यूजर्स टिकट बुक नहीं कर पाए और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

स्क्रीन पर दिखा मैसेज

IRCTC की वेबसाइट खोलने पर एक “डाउनटाइम नोटिफिकेशन” दिख रहा था, जिसमें लिखा था, “तकनीकी कारणों से फिलहाल अगले एक घंटे तक सभी साइट्स पर बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि टीडीआर या कैंसिलेशन से जुड़ी सहायता के लिए 08044647999 या 08035734999 पर संपर्क करें या etickets@rcte.co.in पर ईमेल भेजें।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *