Ind Vs Pak:क्रिकेट नहीं इस खेल में आज भारत की पाकिस्तान से होगी टक्कर, कोच बोले- हमारे लिए यह मुकाबला अहम – India Vs Pakistan In Saff U20 Football Know


भारत गुरुवार को सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ एक ही ग्रुप में है। भारतीय टीम शनिवार को बांग्लादेश का सामना करेगी।

एक जीत बनेगी निर्णायक

ग्रुप के केवल दो मैचों में से एक जीत सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। बांग्लादेश ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, जिससे पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीतना जरूरी हो गया है। इसका मतलब है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अधिक आत्मविश्वासी होने से बचना होगा।

क्या बोले कोच गवली?

भारत अंडर-19 के कोच महेश गवली ने कहा, ‘भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा एक बड़ा मैच होता है, लेकिन हम इसे किसी भी अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं। हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारा ध्यान टूर्नामेंट की अच्छी और सकारात्मक शुरुआत करने पर है।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *