Ibps Clerk Mains Result 2026:आईबीपीएस क्लर्क मेंस का रिजल्ट घोषित, फटाफट इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड – Ibps Clerk Mains Result 2026 Declared, Download Your Scorecard Now
IBPS Clerk Mains Result OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS क्लर्क मेंस परीक्षा 2025 का परिणाम 2 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क (CSA) के 15,701 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
रिजल्ट स्कोरकार्ड में उम्मीदवार को अपना नाम, परीक्षा का सेक्शन, पद का नाम, श्रेणी (कैटेगरी), परीक्षा टियर, पिता का नाम, प्राप्त अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी अहम जानकारी दिखाई देगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरण ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।
कैसे होगा चयन?
चयन प्रक्रिया सरल है और इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता। चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में किया जाता है।
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होती है। यानी इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते, लेकिन मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए इसे पास करना जरूरी है।
- मुख्य परीक्षा (Mains): अंतिम चयन पूरी तरह से मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा के अंकों से तैयार होती है।
- भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT): मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का टेस्ट देना होता है। यह परीक्षा भी केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है।