Holi 2026:इस होली घर पर ही बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गुलाब जामुन, जान लें पूरी रेसिपी – Best Gulab Jamun Recipe For Holi 2026: How To Make Soft Restaurant-style Gulab Jamun At Home



Ghar Par Gulab Jamun Banane Ki Recipi: होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ मिठास का भी उत्सव है। अक्सर लोग बाजार से मिठाई लाना पसंद करते हैं, लेकिन घर पर बने शुद्ध और नरम गुलाब जामुन का स्वाद ही कुछ अलग होता है। इस होली पर आप भी अपने मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए घर पर ही रेस्टोरेंट जैसे ‘मावा गुलाब जामुन’ तैयार कर सकते हैं।

अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनके गुलाब जामुन अंदर से सख्त रह जाते हैं या तलते समय फट जाते हैं। इन छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने के लिए सही माप और चाशनी का सही तार होना बहुत जरूरी है। इस रेसिपी में हम आपको खोया (मावा) और पनीर के सही मिश्रण से बेहद नरम और रसीले गुलाब जामुन बनाने की विधि बताएंगे, जो मुंह में जाते ही घुल जाएंगे। होली के उत्साह के बीच जब आप अपनों को अपने हाथ से बनी यह गरमा-गरम मिठाई परोसेंगे, तो वे आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।




Trending Videos

Best Gulab Jamun Recipe for Holi 2026: How to Make Soft Restaurant-Style Gulab Jamun at Home

गुलाब जामुन
– फोटो : Adobe Stock


गुलाब जामुन के लिए

  • मावा (खोया): 250 ग्राम (मैश किया हुआ)
  • पनीर: 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • मैदा: 3 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
  • बेकिंग सोडा: बस एक चुटकी
  • इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • घी/तेल: तलने के लिए

2. चाशनी के लिए

  • चीनी: 2 कप
  • पानी: 1.5 कप
  • केसर: 5-6 धागे (विकल्प)
  • हरी इलायची: 2-3 (कुटी हुई)


Best Gulab Jamun Recipe for Holi 2026: How to Make Soft Restaurant-Style Gulab Jamun at Home

गुलाब जामुन
– फोटो : Adobe Stock


ऐसे करें तैयार

बेहतरीन गुलाब जामुन के लिए 250 ग्राम ताजा मावा, 50 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर और 3 बड़े चम्मच मैदा लें। इन तीनों को एक साथ मिलाकर तब तक मसलें जब तक कि मिश्रण पूरी तरह चिकना न हो जाए। इसमें एक चुटकी इलायची पाउडर और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं। ध्यान रहे आटे को ज्यादा जोर से न दबाएं, बस इसे एक साथ बाइंड करें ताकि तलते समय ये फटे नहीं।

ये भी पढ़ें- Holi Special Thandai Recipe: होली के लिए ऐसे बनाएं स्पेशल ठंडाई, पीकर दूर होगी सारी थकान

 


Best Gulab Jamun Recipe for Holi 2026: How to Make Soft Restaurant-Style Gulab Jamun at Home

गुलाब जामुन
– फोटो : Freepik


चाशनी बनाना

एक गहरे बर्तन में 2 कप चीनी और 1.5 कप पानी मिलाकर मध्यम आंच पर उबालें। इसमें केसर के कुछ धागे और इलायची कूटकर डालें ताकि शाही खुशबू आए। चाशनी को हमें तार वाली नहीं बनाना है, बस इसे इतना पकाएं कि यह उंगलियों के बीच चिपचिपी महसूस हो। चाशनी तैयार होने के बाद इसे हल्का गुनगुना ही रखें, क्योंकि बहुत गर्म या ठंडी चाशनी जामुन को खराब कर सकती है।

ये भी पढ़ें- होली 2026: मेहमानों के लिए बनाएं इंस्टेंट आलू के चिप्स, बेहद आसान है इसे बनाने की विधि

 


Best Gulab Jamun Recipe for Holi 2026: How to Make Soft Restaurant-Style Gulab Jamun at Home

गुलाब जामुन
– फोटो : Adobe Stock


तलने की विधि

तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी बिना दरार वाली गोलियां बना लें। एक कढ़ाही में शुद्ध घी या तेल गरम करें, लेकिन आंच को बिल्कुल धीमा रखें। जामुन को तेल में डालने के बाद उन्हें सीधे न छुएं, बल्कि कलछी से तेल को हिलाएं। जब ये सुनहरे भूरे हो जाएं, तो इन्हें निकाल लें। धीमी आंच पर तलने से जामुन अंदर तक अच्छी तरह पकते हैं और बीच में गुठली नहीं बनती।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *