Google Invites Applications For 2026 Phd Software Engineer Paid Internship In India – Amar Ujala Hindi News Live
Google 2026 PhD Internship: गूगल ने समर 2026 के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर पीएचडी इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप भारत के तीन शहरों बेंगलुरु (कर्नाटक), हैदराबाद (तेलंगाना) और पुणे (महाराष्ट्र) में उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार Google Careers वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
गूगल ने कहा है, “हमारे साथ जुड़ें एक अनोखी 12 से 14 सप्ताह की पेड इंटर्नशिप के लिए, जो व्यक्तिगत और पेशेवर विकास, एक्जिक्यूटिव स्पीकर सीरीज और कम्युनिटी बिल्डिंग का अवसर देती है।”
यह Software Engineering Internship Program प्रतिभागियों को जटिल कंप्यूटर साइंस समस्याओं पर काम करने, स्केलेबल और डिस्ट्रिब्यूटेड सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने और कई छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स पर सहयोग करने का मौका देगा।
गूगल के अनुसार, एक इंटर्न के रूप में उम्मीदवार किसी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करेंगे जो कंपनी की आवश्यकताओं के लिए महत्वपूर्ण होगा। कंपनी ने कहा, “हम ऐसे इंजीनियर चाहते हैं जो बहुमुखी और उत्साही हों, और तकनीक को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इंटर्न डिजाइन, टेस्टिंग, डिप्लॉयमेंट और सॉफ्टवेयर मेंटेनेंस का काम करेंगे।”