Bihar Iti Cat 2026:बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 14 अप्रैल तक करें आवेदन; एग्जाम 17 मई को – Bihar Iti Cat 2026 Registration Begins Today: Apply By April 14, Entrance Exam On May 17
BCECEB ITI CAT 2026 Registration: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आज 16 मार्च 2026 से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (ITI CAT 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 14 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में संशोधन करने का अवसर भी मिलेगा।
यह प्रवेश परीक्षा बिहार के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेडों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाता है, जिसके बाद सीट आवंटन किया जाता है।