Australian Open:टूर्नामेंट से नाम वापस लेंगे कैस्पर रूड? ऐसा करने वाली 28 साल में पहली इंडोनेशियाई बनीं जैनिस – Ukraine Oleksandra Oliynykova Proud, Janice Tjen 1st Indonesian; Casper Ruud To Walk Away From Australian Open
इंडोनेशिया की युवा टेनिस खिलाड़ी जैनिस त्जेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मंगलवार को एक ऐसा उपलब्धि हासिल किया, जिसका इंतज़ार 1998 से था। त्जेन ने कनाडा की 22वीं वरीयता प्राप्त लेला फर्नांडीज को सीधे सेटों में 6-2, 7-6(7/1) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 23 वर्षीय त्जेन इस जीत के साथ 28 साल बाद पहली इंडोनेशियाई खिलाड़ी बन गईं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मुख्य ड्रॉ मैच जीता। इससे पहले यह उपलब्धि यायुक बासुकी ने 1998 में हासिल की थी।
Trending Videos