Australia Captain Alyssa Healy Is Doubt For Semi-final Match Against India Hinted Head Coach Shelley Nitschke – Amar Ujala Hindi News Live

एलिसा हीली
– फोटो : ICC
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया को महिला विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले झटका लग सकता है। टीम की कप्तान एलिसा हीली का भारत के खिलाफ खेलना मुश्किल है। हीली 22 अक्तूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल सकी थीं। हीली को पिंडली की चोट लगी है जिस कारण वह टीम के दो मैचों में खेल नहीं सकी हैं और अब उनका सेमीफाइनल में हिस्सा लेना भी मुश्किल है।