दिलजीत दोसांझ:मुंबई कॉन्सर्ट में जाने से पहले जान लें ये नियम, झंडे-बैनर और मेकअप समेत इन चीजों पर लगा बैन – Diljit Dosanjh’s Mumbai Concert Prohibiting Several Items Including Flags Banners Makeup
दिलजीत दोसांझ:मुंबई कॉन्सर्ट में जाने से पहले जान लें ये नियम, झंडे-बैनर और मेकअप समेत इन चीजों पर लगा बैन – Diljit Dosanjh’s Mumbai Concert Prohibiting Several Items Including Flags Banners Makeup
{“_id”:”6b091b1fe11bb312e909343a”,”slug”:”diljit-dosanjh-s-mumbai-concert-prohibiting-several-items-including-flags-banners-makeup-2026-11-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिलजीत दोसांझ: मुंबई कॉन्सर्ट में जाने से पहले जान लें ये नियम, झंडे-बैनर और मेकअप समेत इन चीजों पर लगा बैन”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}
दिलजीत दोसांझ – फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
विस्तार
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ को लेकर चर्चा में हैं। देश के अलग-अलग शहरों में उनके कॉन्सर्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब दिलजीत मुंबई में अपना अगला कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं।
27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले इस म्यूजिक इवेंट में शामिल लोगों के लिए बुकमायशो ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कॉन्सर्ट में कई चीजें ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
इस लिस्ट में झंडे, बैनर, पोस्टर से लेकर पेन, डियोड्रेंट और मेकअप के सामान तक शामिल हैं। ऐसे में अगर आप भी दिलजीत के इस कॉन्सर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले प्रतिबंधित चीजों की यह लिस्ट जरूर देख लें।