आदिवासी किशोरी के कायल हुए डेविड बेकहम:एमपी की हीमा निनामा के साहस को सराहा, सोशल मीडिया पर शेयर की कहानी – Former England Football Captain David Beckham Praised Tribal Girl From Madhya Pradesh Know Details


Former England football captain David Beckham praised tribal girl from Madhya Pradesh know details

डेविड बेकहम
– फोटो : IANS

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान और यूनिसेफ के सद्भावना दूत डेविड बेकहम ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की आदिवासी किशोरी हीमा निनामा (17) के साहस की जमकर तारीफ की। भील समुदाय से आने वाली हीमा ने कम उम्र में अपनी शादी का विरोध कर पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया था। 


हीमा के बारे में क्या बोले बेकहम 

विश्व बाल दिवस के अवसर पर बेकहम ने इंस्टाग्राम पर हीमा की कहानी साझा करते हुए कहा कि यूनिसेफ के साथ अपने 20 वर्षों के जुड़ाव से उन्होंने देखा है कि जब लड़कियों को उचित समर्थन मिलता है तो वे नेतृत्व कर सकती हैं, आगे बढ़ सकती हैं और अपने जीवन के बारे में अहम फैसले ले सकती हैं। हीमा ने अपने शिक्षकों की मदद से अपने बाल विवाह को रुकवाया और अब वह अन्य लड़कियों का भविष्य संवारने की इच्छा रखती है।

पढ़ाई के लिए शादी से किया इन्कार 

झाबुआ के बरखेड़ा गांव की हीमा जब 11वीं कक्षा में थीं, तब परिवार ने उनकी शादी तय कर दी थी। हीमा आगे पढ़ना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने शादी से इन्कार कर संदीपनी स्कूल के प्राचार्य जी.पी. ओझा और अन्य शिक्षकों से मदद मांगी। शिक्षकों की समझाने और हीमा के दृढ़ संकल्प के बाद परिवार ने शादी का फैसला वापस ले लिया।

इसके बाद हीमा ने प्रथम श्रेणी से 11वीं पास की और अब 12वीं में पढ़ रही हैं। वह भविष्य में शिक्षिका बनकर अन्य लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं। यूनिसेफ इंडिया ने भी एक लघु डॉक्यूमेंट्री के जरिये उनकी इस प्रेरक यात्रा को साझा किया है। वहीं, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भी हीमा के जज्बे को सलाम करते हुए बाल विवाह रोकथाम के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *