{“_id”:”6af9432b44d3625d3a05aa3a”,”slug”:”india-veteran-batters-struggle-in-new-zealand-rohit-sharma-and-virat-kohli-form-raises-2027-world-cup-concern-2026-11-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रोहित-विराट दोनों न्यूजीलैंड में फेल: क्या 2027 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ गई टेंशन? आगे कौन सी चुनौती”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}

रोहित और कोहली
– फोटो :
ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड का दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके न्यूजीलैंड पहुंचे रोहित से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पांच वनडे मैचों की सीरीज में उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 30 रन बनाए। इस दौरान वह दो बार खाता भी नहीं खोल सके। दूसरी ओर, विराट कोहली ने चार पारियों में 21.50 की औसत से 86 रन बनाए। उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला, लेकिन पहले वनडे के बाद वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के प्रदर्शन ने 2027 वनडे विश्व कप से पहले भारतीय टीम की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
रोहित का बल्ला रहा खामोश
रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड सीरीज की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। चार नवंबर को ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में वह बिना खाता खोले आउट हो गए। सात नवंबर को वेलिंगटन में दूसरे वनडे में उन्होंने 23 रन बनाए। इसके बाद हैमिल्टन में 10 नवंबर को खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और रोहित को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
माउंट माउंगानुई में 13 नवंबर को खेले गए चौथे वनडे में रोहित एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए। सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में भी वह सिर्फ सात रन बना सके। इस तरह चार पारियों में उनके बल्ले से कुल 30 रन निकले। वह पूरी सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके।

रोहित और कोहली
– फोटो :
ANI
कोहली का कैसा रहा प्रदर्शन?
विराट कोहली का प्रदर्शन भी पहले वनडे के बाद निराशाजनक रहा। उन्होंने ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले में 51 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.10 रहा और उन्होंने 13 चौके तथा एक छक्का लगाया। हालांकि, इसके बाद उनकी लय बिगड़ गई। अगले दो पूरे मुकाबलों में वह सात और पांच रन ही बना सके। इस तरह विराट ने चार पारियों में कुल 86 रन बनाए। उनका औसत 21.50 और स्ट्राइक रेट 124.64 रहा। उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला।
क्या 2027 विश्व कप की तैयारी को लगा झटका?
रोहित और विराट का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है, जब 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियां अहम दौर में पहुंच रही हैं। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस टूर्नामेंट की परिस्थितियां न्यूजीलैंड से कुछ हद तक मिलती-जुलती हो सकती हैं। ऐसे में दोनों अनुभवी बल्लेबाजों का संघर्ष भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।
चौथे वनडे में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई थी। 334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 89 रन पर सिमट गई और उसे 244 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी इस हार के बाद टीम के प्रदर्शन को चिंताजनक बताया था। उन्होंने कहा था कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां अगले साल होने वाले विश्व कप में मिलने वाली परिस्थितियों जैसी हैं।

रोहित और कोहली
– फोटो :
ANI
रोहित के पक्ष में भी हैं मजबूत आंकड़े
हालांकि, रोहित के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उनकी पूरी वनडे क्षमता पर सवाल उठाना जल्दबाजी होगी। 2023 विश्व कप के बाद से वह वनडे में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साल 2026 में भी उनके बल्ले से कुछ शानदार पारियां निकली हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 138 रन बनाए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 और 92 रन की पारियां खेलीं। यानी न्यूजीलैंड दौरे से ठीक पहले रोहित अच्छी लय में थे। यही वजह है कि मौजूदा खराब प्रदर्शन को उनके करियर का अंतिम निष्कर्ष नहीं माना जा सकता। हालांकि, लगातार असफलताओं ने उनके फॉर्म और भविष्य को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
2023 वनडे विश्व कप के बाद से भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
|
बल्लेबाज
|
मैच
|
पारियां
|
रन
|
सर्वोच्च स्कोर
|
औसत
|
स्ट्राइक रेट
|
शतक
|
अर्धशतक
|
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
शुभमन गिल
|
29
|
27
|
1479
|
223*
|
64.30
|
101.57
|
5
|
7
|
|
रोहित शर्मा
|
34
|
33
|
1441
|
138
|
45.03
|
104.19
|
4
|
8
|
|
विराट कोहली
|
30
|
29
|
1347
|
139*
|
53.88
|
104.98
|
5
|
8
|
|
श्रेयस अय्यर
|
29
|
27
|
872
|
79
|
33.53
|
88.70
|
0
|
7
|
|
केएल राहुल
|
32
|
25
|
827
|
129*
|
55.13
|
108.24
|
2
|
3
|
श्रीलंका सीरीज में वापसी का मौका
रोहित और विराट के पास अपनी लय वापस हासिल करने का अगला मौका घरेलू मैदान पर मिलेगा। भारत को दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम, दूसरा 16 दिसंबर को बंगलूरू और तीसरा 19 दिसंबर को अहमदाबाद में प्रस्तावित है। घरेलू परिस्थितियों में रोहित और विराट दोनों के लिए रन बनाना राहत देने वाला हो सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड में मिली नाकामी से उठे सवालों का जवाब देने के लिए उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
विश्व कप में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में दोनों अनुभवी बल्लेबाजों को अपनी लय और अलग-अलग परिस्थितियों के मुताबिक खेलने की क्षमता साबित करनी होगी। रोहित और विराट के अनुभव और पिछले रिकॉर्ड को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में जगह सिर्फ नाम के आधार पर तय नहीं होती। आने वाली श्रीलंका सीरीज उनके लिए खुद को साबित करने का अहम मौका होगी।
भारत बनाम श्रीलंका सीरीज 2026 का शेड्यूल
|
तारीख
|
मुकाबला
|
स्थान
|
समय (भारतीय समय)
|
|---|---|---|---|
|
13 दिसंबर 2026
|
पहला वनडे
|
विशाखापत्तनम
|
दोपहर 2:00 बजे
|
|
16 दिसंबर 2026
|
दूसरा वनडे
|
बंगलूरू
|
दोपहर 2:00 बजे
|
|
19 दिसंबर 2026
|
तीसरा वनडे
|
अहमदाबाद
|
दोपहर 2:00 बजे
|
|
22 दिसंबर 2026
|
पहला टी20
|
राजकोट
|
शाम 7:00 बजे
|
|
24 दिसंबर 2026
|
दूसरा टी20
|
कटक
|
शाम 7:00 बजे
|
|
27 दिसंबर 2026
|
तीसरा टी20
|
पुणे
|
शाम 7:00 बजे
|