अंडर-19 एशिया कप:आर्यवीर सहवाग ने फाइनल में दोहराया कोहली का अंदाज, बेटे की पारी देख भावुक हुए वीरेंद्र-आरती – Aaryavir Sehwag Recreate Virat Kohli Iconic Celebration In U19 Asia Cup Final, Father Virender Emotional Post
अंडर-19 एशिया कप:आर्यवीर सहवाग ने फाइनल में दोहराया कोहली का अंदाज, बेटे की पारी देख भावुक हुए वीरेंद्र-आरती – Aaryavir Sehwag Recreate Virat Kohli Iconic Celebration In U19 Asia Cup Final, Father Virender Emotional Post
{“_id”:”6af955409c5321e83c0c4644″,”slug”:”aaryavir-sehwag-recreate-virat-kohli-iconic-celebration-in-u19-asia-cup-final-father-virender-emotional-post-2026-11-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने फाइनल में दोहराया कोहली का अंदाज, बेटे की पारी देख भावुक हुए वीरेंद्र-आरती”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}
आरती संग आर्यवीर और वीरेंद्र सहवाग से बात करते आर्यवीर – फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। 338 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यवीर ने 58 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चोट और दर्द की परवाह किए बिना बल्लेबाजी जारी रखी। अर्धशतक पूरा करने के बाद उनका जश्न भी चर्चा में रहा। आर्यवीर ने विराट कोहली के उस खास अंदाज को दोहराया, जिसमें बल्लेबाज अपने बल्ले से जवाब देने का इशारा करता है। बेटे की इस पारी और टूर्नामेंट में प्रदर्शन के बाद पिता वीरेंद्र सहवाग और मां आरती सहवाग भी भावुक नजर आए।