समरीन कौर:अर्शदीप सिंह की मंगेतर ने लगाई यूजर्स की क्लास, यूट्यूबर आशीष चंचलानी से नाम जोड़ने पर दी चेतावनी – Samreen Kaur Slammed Users For Relating Her With Youtuber Ashish Chanchlani After Engagement With Arshdeep Sin


samreen kaur slammed users for relating her with youtuber ashish chanchlani after engagement with arshdeep sin

अर्शदीप सिंह, समरीन कौर, आशीष चंचलानी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से सगाई की। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर यूट्यूबर आशीष चंचलानी को समरीन का उनका पूर्व कथित बॉयफ्रेंड कहा जा रहा था। इस पर समरीन ने पोस्ट पर अपनी नाराजगी जताई है। 


क्या है समरीन कौर की पोस्ट? 


समरीन कौर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘इंटरनेट एक अजीब जगह है, जो कभी मजेदार तो कभी निराशाजनक लगती है।उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही उन्हें एक यूट्यूबर के साथ चार साल पुराने कोलाबोरेशन की एडिटेड रील्स दिखाई दीं। समरीन ने आगे कहा कि चार साल पहले उन्होंने साथ काम किया था, लेकिन उसके बाद से न तो उनकी कोई बात हुई है और न ही कोई कंटेंट बनाया गया है। उन्होंने व्यूज के लिए पुरानी तस्वीरें दोबारा इस्तेमाल न करने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *