एशियन गेम्स:बिना टॉस के सेमीफाइनल में पहुंचे भारत और पाकिस्तान, अंतिम-चार में अब किससे होगा सामना? यहां जानें – Ind Vs Afg: Quarterfinal Abandoned Without Toss, India Enter Asian Games Semifinals
{“_id”:”6ab9ee9f5c0973d6cc0f3461″,”slug”:”ind-vs-afg-quarterfinal-abandoned-without-toss-india-enter-asian-games-semifinals-2026-09-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एशियन गेम्स: बिना टॉस के सेमीफाइनल में पहुंचे भारत और पाकिस्तान, अंतिम-चार में अब किससे होगा सामना? यहां जानें”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}

भारतीय कप्तान श्रेयस और पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा
– फोटो : ANI/Twitter
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल बारिश की वजह से बिना टॉस हुए रद्द हो गया। लगातार खराब मौसम और मैदान की खराब स्थिति के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैदान की हालत मैच कराने लायक नहीं थी, क्योंकि वहां सुबह से ही काफी बारिश हुई है। मैदान लगातार कवर्स से ढका रहा है और उसे हटाया तक नहीं गया। जब दोनों टीमें स्टेडियम पहुंचीं, तब बारिश रुकी हुई थी, लेकिन आसमान में काले बादल मंडरा रहे थे। ऐसे में मैच नहीं कराने का फैसला लिया गया।