Asian Games 2026 Live:मीराबाई ने स्नैच में उठाया 87 किलो वजन, महिला-पुरुष स्कीट टीम और जय मीणा ने जीता कांस्य – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker, Mirabai Chanu In Action; India Eye Medals On September 23


10:50 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: टेबल टेनिस में भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

शानदार प्रदर्शन! मनुष शाह और दिया चितले की भारतीय जोड़ी ने मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने मालदीव के अहमद मूसा और नाजिम आयशथ को 3-0 से हराया। मनुष और दिया ने महज 15 मिनट में 11-0, 11-7, 11-6 से मुकाबला अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में मालदीव को एक भी अंक नहीं लेने दिया।

bh01lmng

10:46 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: जय मीणा ने जीता कांस्य

पुरुष एकल सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा को चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबले से हटना पड़ा। इसके साथ ही उनका स्वर्ण पदक जीतने का सफर थम गया और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि, जय ने इतिहास रच दिया है। एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में भारत का यह पहला पदक है।

tv1i6u3g

10:42 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: मीराबाई का तीसरा सफल प्रयास

मीराबाई चानू का तीसरा प्रयास भी सफल रहा। उन्होंने स्नैच राउंड में तीसरे प्रयास में 87 किलो का वजन उठाया। उनका पहला प्रयास 83 किलो का रहा था। दूसरा प्रयास 85 किलो और तीसरा प्रयास 87 किलो का रहा। मीराबाई का स्नैच में तीनों प्रयास हो चुके। फिलहाल वह तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे 88 किलो के सफल प्रयास के साथ इंडोनेशियन की लुलुक डायना ट्री और 90 किलो के प्रयास के साथ सॉन्ग गम री हैं।

10:39 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: मीराबाई के दो सफल प्रयास

भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने स्नैच में शानदार प्रदर्शन किया है। मीराबाई ने पहले प्रयास में 83 किलो वजन उठाया और अगले प्रयास में 85 किलो का वजन उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 87 किलो वजन रजिस्टर कराया है। 

10:13 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू एक्शन में, स्नैच में 83 और क्लीन एंड जर्क में 106 किलो का वजन

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में चौथे नंबर पर उतरेंगी। उन्होंने स्नैच में 83 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 106 किग्रा का शुरुआती वजन दर्ज कराया है। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन मीराबाई की नजर अब एशियाई खेलों में अपने पहले पदक पर है।

3nlgr42

एशियाई खेलों में मीराबाई का सफर

 

  • इंचियोन 2014: 19 साल की उम्र में मीराबाई ने एशियाई खेलों में पदार्पण किया था। उन्होंने मजबूत प्रतियोगिता के बीच नौवां स्थान हासिल किया।
  • जकार्ता 2018: गंभीर पीठ की चोट के कारण मीराबाई प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकीं और उन्हें हटना पड़ा।
  • हांगझोउ 2023: मीराबाई पदक के बेहद करीब पहुंची थीं, लेकिन क्लीन एंड जर्क में 117 किग्रा वजन उठाने की कोशिश के दौरान जांघ/कूल्हे में चोट लगी। वह गिर गईं और चौथे स्थान पर रहीं।

राष्ट्रमंडल खेलों से अलग है चुनौती

एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग की चुनौती काफी कठिन मानी जाती है। चीन और उत्तर कोरिया जैसी मजबूत टीमों की मौजूदगी के कारण यहां मुकाबला राष्ट्रमंडल खेलों की तुलना में अधिक कड़ा होता है। अब मीराबाई के सामने अपने एशियाई खेलों के इतिहास को बदलने और पहली बार पदक जीतने की चुनौती है।

 

09:57 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में भारत ने स्कीट में जीता एक और कांस्य पदक


अनंत जीत, मैराज और भवतेघ
– फोटो : Twitter

भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। अनंत जीत सिंह नारूका ने पुरुषों की स्कीट व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया। अब वह आज दोपहर 1:30 बजे होने वाले फाइनल में पदक के लिए निशाना लगाएंगे।

09:45 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में चो गाउन ने जीता स्वर्ण, एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया


चो गाउन और शेन यियाओ
– फोटो : Twitter

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया की चो गाउन ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। वह विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गईं, लेकिन 246.3 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड जरूर बना दिया। चीन की शेन यियाओ ने 241.3 अंक के साथ रजत और जियांग रानशिन ने 221.6 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। मनु भाकर 181.1 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और 18वें शॉट के बाद बाहर हो गईं।

फाइनल का परिणाम:

  • चो गाउन – 246.3 (स्वर्ण, एशियाई रिकॉर्ड)
  • शेन यियाओ – 241.3 (रजत)
  • जियांग रानशिन – 221.6 (कांस्य)
  • चेंग येन-चिंग – 200.7 (20वें शॉट के बाद बाहर)
  • मनु भाकर – 181.1 (18वें शॉट के बाद बाहर)
  • गुयेन थुई ट्रांग – 159.7 (16वें शॉट के बाद बाहर)
  • वलेरिया पोपेलोवा – 139.8 (14वें शॉट के बाद बाहर)
  • सामीह यासी – 95.2 (12वें शॉट के बाद बाहर)

09:41 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: फेंसिंग में करण सिंह और गिशो निधि कुमारेशन अंतिम-32 में

पुरुषों की व्यक्तिगत सेबर स्पर्धा में करण सिंह और गिशो निधि कुमारेशन ने अपने-अपने पूल चरण पार कर अंतिम-32 में जगह बना ली है। छह खिलाड़ियों वाले पूल में कुमारेशन तीसरे स्थान पर रहे, जबकि पांच खिलाड़ियों वाले पूल में करण सिंह ने पांचवां स्थान हासिल किया। अब दोनों भारतीय अंतिम-32 में उतरेंगे। कुमारेशन का मुकाबला लाओस के क्वेंटिन ज्योफ्रोय से होगा, जबकि करण सिंह चीन के शाओतोंग लुओ के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे। दोनों मुकाबले सुबह 9:50 बजे से शुरू होंगे।

09:40 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कबड्डी में भारत ने ईरान को 37-23 से हराया

भारत ने महिला कबड्डी के ग्रुप ए मुकाबले में ईरान को 37-23 से हरा दिया। भारतीय टीम ने शुरुआत में कुछ अस्थिर खेल दिखाया, लेकिन जल्द ही लय हासिल कर ली और ज्यादातर समय मजबूत बढ़त बनाए रखी। इससे पहले भारत ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 42-21 से हराया था।

a191tso4

09:38 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में अनंत जीत सिंह स्कीट के फाइनल में पहुंचे

भारत के लिए शूटिंग से अच्छी खबर आई है। अनंत जीत सिंह ने पुरुषों की स्कीट व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 119 अंक हासिल कर चौथा स्थान पाया। वह शीर्ष स्थान से सिर्फ एक अंक पीछे रहे। 50 वर्षीय अनुभवी निशानेबाज मीराज अहमद खान 12वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना सके। इस स्पर्धा में शीर्ष नौ निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं। वहीं, भारत के एक अन्य निशानेबाज भवतेघ सिंह गिल 111 अंक के साथ 43 निशानेबाजों में 29वें स्थान पर रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *