एसएसी:सीजीएल टियर-1 परीक्षा के लिए सिटी स्पिल जारी, प्रवेश पत्र एग्जाम से 2-3 दिन पहले होंगे उपलब्ध – Ssc Cgl Tier-1 2026 Exam City Details Released, Admit Cards To Be Available 2-3 Days Before Exam
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 टियर-1 के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जारी कर दी है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 2-3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
आयोग की ओर से 12 सितंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (CGL) 2026 टियर-1 का आयोजन 30 सितंबर से 30 अक्तूबर 2026 तक किया जाएगा।
स्क्राइब सुविधा के लिए नया रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
आयोग ने बताया कि जो उम्मीदवार परीक्षा में ‘अपना स्क्राइब’ (Own Scribe) सुविधा लेना चाहते हैं, उन्हें स्क्राइब से जुड़ी नई व्यवस्था का पालन करना होगा। 5 नवंबर 2025 से पहले किए गए सभी स्क्राइब रजिस्ट्रेशन हटा दिए गए थे। ऐसे में स्क्राइब के रूप में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों को नया रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।
अब स्क्राइब रजिस्ट्रेशन को आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) से जोड़ दिया गया है। इसलिए स्क्राइब और उम्मीदवार दोनों के लिए नया रजिस्ट्रेशन पूरा करना जरूरी होगा।