एशियाड 2026:0.6 अंक से चूका गोल्ड! इलावेनिल वलारिवान ने जीता रजत; भारत को मिला दूसरा पदक; पढ़ें उनकी कहानी – Asian Games 2026: Elavenil Valarivan Wins Silver In 10m Air Rifle, Misses Gold By 0.6 Points
इलावेनिल ने फाइनल में शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और लंबे समय तक शीर्ष स्थान पर बनी रहीं। लेकिन आखिरी तीन शॉट में जापान की हिनाता ताइची ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। हिनाता ने 253.0 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इलावेनिल 252.4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दक्षिण कोरिया की हियोजिन बान ने 230.4 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता। इलावेनिल शुरुआत से ही गोल्ड की रेस में सबसे आगे चल रही थीं, लेकिन अंतिम चरण में हिनाता ने बाजी पलट दी। इस तरह इलावेनिल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।