हेल्थ टिप:ro का पानी पीना सेहत के लिए कितना सेफ? जानें कब ये माना जाता है खतरनाक – Is Ro Water Safe To Drink Long Term Kya Ro Ka Pani Nuksan Karta Hai


Is RO Water Safe For Health: हर घर की रसोई में आजकल RO वॉटर प्यूरीफायर आम हो गया है। साफ और मीठा पानी पीने की चाहत में लोग सीधे नल के पानी की जगह RO के पानी को ही सबसे सुरक्षित मानते हैं। कंपनियां भी इसे 100% शुद्ध और बीमारियों से बचाने वाला बताकर बेचती हैं, लेकिन क्या वाकई RO का पानी आपकी सेहत के लिए पूरी तरह फायदेमंद है?

 एक्सपर्ट्स का मानना है कि RO तकनीक पानी से गंदगी और बैक्टीरिया के साथ-साथ शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स भी निकाल देती है, जिससे लंबे समय में इसका असर हड्डियों और इम्यूनिटी पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं RO का पानी कितना सेफ है और इसे पीते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

 




is ro water safe to drink long term kya RO ka pani nuksan karta hai

RO का पानी पीना सेहत के लिए कितना सेफ?
– फोटो : AI


कब फायदेमंद है RO और कब नुकसानदायक?

RO की तकनीक पानी में मौजूद TDS, हैवी मेटल, आर्सेनिक, फ्लोराइड और बैक्टीरिया को हटाने के लिए बेस्ट मानी जाती है। अगर आपके घर में आने वाले पानी का TDS 500 से ज्यादा है, तो RO लगाना जरूरी है। लेकिन अगर TDS 150 से 250 के बीच है, तो RO उस पानी को जरूरत से ज्यादा साफ कर देता है। इससे पानी से कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं, जो हमारी हड्डियों, दिल और पाचन के लिए जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं, ऐसे पानी से क्या नुकसान हो सकता है।

 


is ro water safe to drink long term kya RO ka pani nuksan karta hai

RO का पानी पीना सेहत के लिए कितना सेफ?
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


1. हड्डियों और दिल पर सीधा असर

RO पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स लगभग खत्म हो जाते हैं। हमारी हड्डियों की मजबूती और दिल की धड़कन को नॉर्मल रखने के लिए यही दो मिनरल्स सबसे जरूरी हैं। लगातार डिमिनरलाइज्ड पानी पीने से शरीर में इनकी कमी हो जाती है, जिससे जोड़ों में दर्द, मसल्स क्रैम्प और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।  


is ro water safe to drink long term kya RO ka pani nuksan karta hai

RO का पानी पीना सेहत के लिए कितना सेफ?
– फोटो : Freepik.com


2. पाचन और इम्यूनिटी होती है कमजोर

पेट के अच्छे बैक्टीरिया और एसिड को बैलेंस करने में मिनरल्स का बड़ा रोल होता है। जब आप मिनरल-रहित पानी पीते हैं, तो शरीर एसिडिटी को संभाल नहीं पाता, जिससे गैस, एसिडिटी और थकान महसूस होती है। बच्चों और बुजुर्गों में इसका असर जल्दी दिखता है।  

 


is ro water safe to drink long term kya RO ka pani nuksan karta hai

RO का पानी पीना सेहत के लिए कितना सेफ?
– फोटो : AI


3. बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा रिस्क

बच्चों के शारीरिक विकास और गर्भवती महिलाओं के लिए कैल्शियम-मैग्नीशियम बेहद जरूरी है। इस समय अगर सिर्फ गलत टीडीएस वाला RO का पानी पिया जाए तो पोषण की कमी हो सकती है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *