एशियाड, ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेल में क्या है अंतर?:भारतीय एथलीटों के लिए एशियाई खेल अहम क्यों, जानें सबकुछ – Difference Between Asian Games, Olympics And Commonwealth Games Why Asiad Are Crucial For Indian Athletes
{“_id”:”6aa68b184514aade7b0ae37b”,”slug”:”difference-between-asian-games-olympics-and-commonwealth-games-why-asiad-are-crucial-for-indian-athletes-2026-09-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एशियाड, ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेल में क्या है अंतर?: भारतीय एथलीटों के लिए एशियाई खेल अहम क्यों, जानें सबकुछ”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}}

एशियाई खेल
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्तूबर 2026 तक एशियाई खेल 2026 का आयोजन होना है। यह एशियन गेम्स का 20वां संस्करण है। इवेंट में भाग लेने वाली टीमें अपनी तैयारी के अंतिम चरण में हैं और ज्यादा से ज्यादा से पदक जीत अपने देश का नाम प्रतिष्ठित करने की कोशिश करेंगी। भारत के एथलीटों के लिए वैश्विक मंचों पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल और एशियन गेम्स के रूप में तीन वैश्विक मंच उपलब्ध हैं। तीनों खेलों का फलक एक दूसरे से भिन्न है। आइए जानते हैं कि इन तीनों आयोजनों में क्या अंतर है?